सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में तत्पर समाजसेवी महेंद्र नागपाल जी का स्वर्गवास ।
AMAR TIMES न्यूज़ से
संदीप भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद में समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव तत्पर एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रतिष्ठित कार्यकर्ता महेंद्र नागपाल का यहां स्वर्गवास हो गया। स्वर्गीय नागपाल अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
स्व. नागपाल के पुत्र श्री राजी नागपाल के अनुसार स्व. महेंद्र नागपाल की अन्तिम यात्रा 21 अक्तूबर 2020 को 1 बजे उनके निवास 188 सैक्टर 15A से चल कर शिव मंदिर 1 सी ब्लाक से सैक्टर 22. शमशान घाट के लिए समय 1:30 बजे पंहुचेगी। बिरादरी यहीं उनके निवास स्थान 188 सैक्टर 15A पर बैठी है।
उल्लेखनीय है श्री महेंद्र नागपाल अंतिम समय तक समाजसेवा व धार्मिक गतिविधियों के प्रति तत्पर रहें। सेवा के यह संस्कार व समर्पण भाव उनके पुत्रों में भी बने हुए हैं।