फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन पर आनन्दकांत भाटिया ने लगाए आरोप।

 AMAR TIMES न्यूज़ से
 संदीप भाटिया की रिपोर्ट 
एन्टी करप्शन के प्रदेश अध्यक्ष आनंदकांत भाटिया का कहना है कि फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन द्वारा दशहरा पर्व निकलने के बाद और प्रशासन की इजाजत ना होने के बावजूद कल पूरा दिन बड़खल विधानसभा के दशहरा ग्राउंड का माहौल बिगाड़े रखा गया! इस संस्था के खिलाफ प्रशासन के पास गैर-कानूनी तरीके से सरकारी जमीन पर काबिज होने और सरकारी पैसों की प्राप्ति कर निर्माण करवाने, संस्था का वर्षों से आय व्यय का ब्यौरा न देने की शिकायत मुख्य सचिव के साथ-साथ सभी प्रशासनिक इकाइयों के पास गत 15 दिनों से लगाई हुई है और प्रशासन से दशहरा पर्व मनाने की अनुमति न मिलने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है। यदि प्रशासनिक इजाजत के बिना और पर्व निकलने के बाद पुतले का दहन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया जाता है तो इसके लिए पूरा प्रशासन जिम्मेदार होगा और सभी की जवाबदेही बन जाएगी।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।