तिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, मगर तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे मौजूदा भाजपा सरकार: भारत अशोक अरोड़ा

AMAR TIMES न्यूज़ से
 संदीप भाटिया की रिपोर्ट 

बड़खल विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा ने भाजपा विधायकों द्वारा फरीदाबाद में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निकली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर कहा है कि भाजपाई तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। 
भारत अशोक अरोड़ा के अनुसार तिरंगा प्रत्येक भारतीय का मान और सम्मान है और इसके सम्मान को किसी भी परिस्थिति में ठेस पहुंचाने के प्रयास काबिले बर्दाश्त नहीं है, परंतु यह समझ से परे है तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा नेता क्या सिद्ध करना चाहते हैं। जबकि यह वही भाजपा सरकार है जो गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी अपने कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराते हैं। आज ये लोग तिरंगे के नाम पर देश में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दीप सिद्धू द्वारा धार्मिक झंडा फहराने के मामले को भाजपा अलग रूप देने की कोशिश कर रही है और तिरंगा यात्रा निकालकर यह सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे वही इसके ठेकेदार हों। 
श्री अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार नौटंकी करने के बजाए  किसानों की बात सुने और इन काले कानूनों को वापिस लेकर देश में शांति और सौहार्द का माहौल कायम करे। 
श्री अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के एक विधायक का लोगों ने भारी विरोध कर यह बता दिया है कि  जनता काम चाहती हैं, और वह भाजपा के उन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी जिसमें लोगों को धर्म के  नाम पर अलग अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा देश की शान है और हम सभी पूरा सम्मान करते हैं। इसलिए भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश ना करे।

Popular posts from this blog

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

वार्ड 13 से मनमोहन भाटिया (बब्बू) पार्षद उम्मीदवार पर खड़े हो सकते हैं

पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने किया मतदान।

फ़रीदाबाद की बालाजी कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर प्रवासी परिषद ने उठाया मुद्दा

रेनू भाटिया ही बनी रहेंगी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, भाटिया के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए बढ़ाया कार्यकाल

गद्दद्दीनशीन पूज्यनीय पीर जगननाथ जी के आर्शीवाद से सर्वोतम सेवा श्री शिव मंदिर संस्थान फाऊंडेशन एगेन्स्ट थैलासीमिया व उजाला मित्र ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन व फ्रंटियर ह्यूमिनिटी ग्रुप ने फरीदाबाद का 72वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया!

कोरोना की पर्ची पर काट दिया स्कूटी का चालान : फरीदाबाद में सामने आया अजब मामला।