फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन : ग्रीवेंस में उठा मुद्दा, निगम ने जारी किए निम्न आदेश
AMAR TIMES न्यूज़ से
अनुज नागपाल की रिपोर्ट
फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन दशहरा ग्राउंड एनआईटी के ठीक सामने स्थित एक संस्था है। उक्त संस्था का मामला आज ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य व पूर्व विशिस्ठ नागरिक आनंदकांत भाटिया ने उठाया। जिस पर निगम ने पुनः एक आदेश जारी किया है।
आपको बताते चलें आज परिवाद निवारण समिति की बैठक थी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कर रहे थे। सभी शिकायतों के बाद शून्यकाल में आनंदकांत भाटिया ने फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन का मुद्दा उठाया। जिस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस कमिश्नर से मिलने का फरमान जारी किया। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि नगर निगम ने ग्रीवेंस कमेटी में मुद्दा उठने से पहले ही उक्त संस्था में के खिलाफ सील तोड़ने के लिए मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को लिख दिया था।
यहां आपको बताते चलें कि उक्त संस्था पर पहले ही निगम द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी थी। आनंद कांत भाटिया ने कहा कि यह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। जिस पर निगम आंख मूंदे बैठा हुआ है। सूत्र यह भी बताते हैं कि पिछले काफी समय से आनंदकांत भाटिया उक्त संस्था पर कार्यवाही करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन कार्रवाई ना होने के कारण आहत होने के कारण उन्होंने अपना इस्तीफा तक दे दिया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह आनंदकांत भाटिया ही जानते हैं। परंतु नगर निगम ने सील तोड़ने के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को पहले ही चिट्ठी लिख दी थी और आज पुनः नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी आगे संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
कहीं ना कहीं आज ग्रीवेंस कमेटी में सरकारी जमीन को कबजाने की बात को उठाकर आनंद कांत भाटिया ने "विसल ब्लोअर" का काम किया है। अब देखना यह होगा कि जहां एक ओर प्रशासन अपना काम करना चाह रहा है और कि संयुक्त आयुक्त तुरंत एवं स्टीक कार्रवाई करने के मूड में दिखाई प्रतीत हो रहे हैं तो कहीं किसी राजनीतिक दबाव के चलते यह मामला ठंडे बस्ते में तो नहीं धकेल दिया जाएगा।