हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अशोक अरोड़ा

AMAR TIMES न्यूज़ से 
संदीप भाटिया की रिपोर्ट 
हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा ने पूरी तरह दिशाहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट युवाओं, किसानों के हित में नहीं है।  बजट में आमजन के लिए कोई सुविधा नहीं है। भारत अरोड़ा ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार ने सबसे खराब बजट पेश करने का काम किया है क्योंकि हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है और उसी प्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने इस बजट के माध्यम से अन्नदाताओं की घोर अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में सबसे अव्वल स्थान पर है लेकिन इसके बावजूद बजट में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए इस दिशाहीन सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई। कोरोना काल के दौरान प्रदेश में बंद हुए छोटे उद्योगों को पुन: शुरू करने के लिए भी सरकार ने कोई प्रावधान नहीं दिया है। इस बजट से आज समाज का हर वर्ग हताश है और निराश है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा पार्टी की सहयोगी जजपा पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर 5100 रूपए प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन करने का वायदा किया था लेकिन आज सरकार ने बजट में बुढ़ापा पेंशन में मात्र 250 रूपए की वृद्धि करके उसे 2250 से 2500 रूपए किया है, जो कि बुजुर्गाे के साथ सरासर धोखा है। बजट से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह पूरी तरह दिशाहीन और अपने लक्ष्यों से भटका हुआ है।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

गद्दद्दीनशीन पूज्यनीय पीर जगननाथ जी के आर्शीवाद से सर्वोतम सेवा श्री शिव मंदिर संस्थान फाऊंडेशन एगेन्स्ट थैलासीमिया व उजाला मित्र ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने किया मतदान।

वार्ड 13 से मनमोहन भाटिया (बब्बू) पार्षद उम्मीदवार पर खड़े हो सकते हैं

रेनू भाटिया ही बनी रहेंगी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, भाटिया के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए बढ़ाया कार्यकाल

फ़रीदाबाद की बालाजी कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर प्रवासी परिषद ने उठाया मुद्दा

सेंट पीटर्स स्कूल ने मनाया 31 वॉ अनुनाद उन्नति की गूंज वार्षिकोत्सव

कोरोना की पर्ची पर काट दिया स्कूटी का चालान : फरीदाबाद में सामने आया अजब मामला।