पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के सहयोग से लगाया गया कोविड-19 का निशुल्क टीकाकरण कैंप

AMAR TIMES न्यूज़ से
अनुज नागपाल की रिपोर्ट
पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के सहयोग से 1 नंबर बी ब्लॉक स्थित श्री सनातन धर्म सीनियर सैकैंडरी स्कूल में निशुल्क कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 192 लोगों ने टीकाकरण कराया।कैंप में 4 नंबर ईएसआईसी के डॉक्टर राजेश चौहान, उषा रानी एलएचवी, पूनम एएनएम, निशांत, अजय आदि ने लोगों को कॉविड 19 के टीके लगाए और उनको जागरूक किया। कैंप में आए लोगों का पूर्व महापौर श्री अशोक अरोड़ा एवं उनके पुत्र भारत अरोड़ा ने स्वागत किया। पूर्व महापौर ने कहा कि लोगों बिना किसी संकोच के कोविड 19 के टीके लगवाने चाहिए। कोरोना गंभीर बीमारी है और तेजी से दूसरे चरण की और बढ़ रही है। इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को सरकारी गाइडलाइंस का पालन करने और मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी। अशोक अरोड़ा ने कहा की जीवन अनमोल है और हमें सुरक्षित जीवन के लिए कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीके लगवाने चाहिए। इस अवसर पर युवा नेता भारत अरोड़ा ने लोगों को जागरूक किया और कोविड 19 के टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक भयंकर बीमारी है
और वैक्सिनेश ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है। फिलहाल सरकार ने 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के लोगों को यह सुविधा प्रदान की है, मगर जल्द ही सभी लोगों को यह सुविधा प्रदान की जायेगी। कैंप में आए डॉक्टर एवं सहयोगी दल को श्री अशोक अरोड़ा एवं उनकी टीम ने सम्मानित किया।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।