वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने से कोरोना जैसी महामारी से देश रहेगा सुरक्षित : संजीव ग्रोवर

AMAR TIMES न्यूज़ से 
अनुज नागपाल की रिपोर्ट
LIONS CLUB Of faridabad के सहयोग से कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन कैम्प आयोजित किया गया। कैंप मे प्रधान महेश काथूरिया ने कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित है और इससे डरने की जरूरत नहीं है सभी को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि देश और प्रदेश से कोरोना जैसी बीमारी को बाहर किया जा सके। इस कैम्प के अंदर लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और वैक्सीन की पहली डोज ली ।
 LIONS CLUB OF Faridabad के जरनल सैकेटरी संजीव ग्रोवर ने कहा कि कोविड-वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के बाद कोरोना जैसी महामारी से देश सुरक्षित रहेगा । उन्होंने कहा कि यह दवा हरियाणा सरकार द्वारा मुफ्त में लगवाई जा रही है उन्होंने सरकार का धन्यवाद जताते हुए कहा कि सभी लोग सरकार के नियमों का पालन कर यह वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं।
इस मौके पर अनिल अरोड़ा,महेश बांगा,राकेश भाटिया,सौरभ अग्रवाल,वीरेन्द्र सिंह,ललित झांब, प्रेम प्रकाश डुडेजा भी मौजूद रहे।
कैंप में बुजुर्ग लोगों को यह टीका लगाया गया है । कोविड-वैक्सीन के टीके की दूसरी डोज 28 दिन बाद इसी जगह पर कैंप लगाकर दी जाएगी। FVDG अनिल  अरोड़ा ने सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग इस वैक्सीन को लगवा करके अपने आप को सुरक्षित रखें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। यह दवा काफी प्रभावी और असरदार है इससे डरने की जरूरत नहीं है।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

रेनू भाटिया ही बनी रहेंगी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, भाटिया के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए बढ़ाया कार्यकाल

गद्दद्दीनशीन पूज्यनीय पीर जगननाथ जी के आर्शीवाद से सर्वोतम सेवा श्री शिव मंदिर संस्थान फाऊंडेशन एगेन्स्ट थैलासीमिया व उजाला मित्र ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने किया मतदान।

वार्ड 13 से मनमोहन भाटिया (बब्बू) पार्षद उम्मीदवार पर खड़े हो सकते हैं

सेंट पीटर्स स्कूल ने मनाया 31 वॉ अनुनाद उन्नति की गूंज वार्षिकोत्सव

फ़रीदाबाद की बालाजी कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर प्रवासी परिषद ने उठाया मुद्दा

फरीदाबाद के बच्चों ने फुटबॉल में फरीदाबाद का नाम चमकाया