जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर शिवम आहूजा व आदित्य मवई की टीम फरीदाबाद में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है
AMAR TIMES न्यूज़ से
कोविड-19 जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को दी गई है। जिसमें शिवम अहूजा व आदित्य मवई की टीम रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर लगातार इस कार्य में लोगों की मदद कर रहीं हैं।
शिवम आहूजा ने बताया कि जिला प्रशासन लोगों को समय पर ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जनता के लिए अब किसी भी प्रकार से ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस के साथ मिलकर हमारी पूरी टीम दिन-रात इस कार्य में लगी है। लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके इस को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बहुत से कदम और भी उठाए जा रहे हैं। ब्लैक मार्केटिंग कर रहे लोगों के ऊपर प्रशासन की पूरी नजर है। यदि ऐसा कोई करते पाया गया तो उसे किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सरकारी कार्रवाई अवश्य होगी।
आदित्य मवई ने बताया कि फरीदाबाद में 182 लोगों को आज ऑक्सीजन गैस मुहैया कराई जा चुकी है। रेडक्रॉस फरीदाबाद की टीम द्वारा सभी मरीजो को पोर्टल पर उपयुक्त पंजीकरण के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर जल्द से जल्द उपलब्ध करवा दिया जाता है। जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि इस कार्य में बिजेंद्र सौरोत सह सचिव, विमल खंडेलवाल कोऑर्डिनेटर के साथ रेडक्रॉस में वॉलिंटियर शिवम आहूजा, रवि चौहान, आदित्य मवई, राहुल चावला, नीरज नरूला, मनोज शर्मा, सुशील, अभिषेक, मधु भाटिया, आशा कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं।