सम्पति विवाद : भाई,भाभी और उसके पिता करना चाहते थे सम्पति पर कब्जा, पर बहन को सम्पति का मालिकाना माना।

AMAR TIMES न्यूज से
अमित कुमार की रिपोर्ट
जिस देश में रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार के साथ-साथ भाई बहन के रिश्ते को पवित्र माना जाता है और जहां बहनें अपने भाई के जीवन की मंगल कामना करतीं हैं और उसके हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर उससे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसे कलयुगी भाइयों की कहानी भी सामने आती है जो चंद पैसों की खातिर अपनी बहन के साथ यातनायें करने से नहीं चूकते। ऐसी ही एक घटना फरीदाबाद के 1 सी- 79 मे रहने वाली अंजली शर्मा पुत्री किशोर कुमार शर्मा की सम्पत्ति उसी के भाई नागेश,भाभी प्रीती व नागेश के ससुर मुरलीधर सोनी हड़पना चाहते थे
भावुक हुई अंजली ने बताया कि वह यह सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि उसका भाई जिसके हाथों में वह बचपन से लेकर आज तक रक्षा का सूत्र बांधती चली आ रही थी वही उसके साथ ऐसा व्यवहार करेगा।
अंजली ने अपने भाई नागेश,भाभी प्रीती व नागेश के ससुर मुरलीधर सोनी के खिलाफ थाना कोतवाली मे लिखित शिकायत दी। पुलिस ने 7 जनवरी 2022 को नागेश,प्रीती व मुरलीधर सोनी के खिलाफ धारा 34,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।
वही दुसरी और अंजली के भाई नागेश और भाभी प्रीती ने अंजली के खिलाफ कोर्ट मे झूठे आरोप लगाए। लेकिन पुख्ता प्रमाण न होने से कोर्ट ने आरोपो को खारिज कर दिया और साथ ही कोर्ट ने अंजली को सम्पति का मालिकाना माना। 

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।