गांव करनेरा में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह चौटाला का हर्षोल्लास के साथ किया स्वागत:राजेश भाटिया

AMAR TIMES न्यूज से
आशा की रिपोर्ट
जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के आगमन पर गांव कारनेरा में स्वागत के लिए सैकड़ों मोटरसाइकिल चालकों द्वारा आयोजन स्थल पर डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। और जनसभा के संयोजक प्रवीण त्यागी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि इस मोटरसाइकिल रैली की यात्रा में विशेषता यह रही कि पार्टी अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला द्वारा ट्रैक्टर का संचालन करते हुए आगे-पीछे भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। 
यह मोटरसाइकिल रैली कार्यक्रम स्थल से लगभग 1 किलोमीटर पीछे से ही डॉक्टर अजय सिंह चौटाला शामिल हुए। जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित किया।
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी का परिवार अर्थात संगठन में प्रतिदिन सदस्यों की संख्या बढ़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कल सोमवार को ग्राम पंचायतों के चुनावों की घोषणा हो जाएगी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ जुट होकर संगठन को मजबूत करने का काम करें और अपने एकता की पहचान कराएं।
कार्यक्रम के दौरान जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने अजय सिंह चौटाला को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, सभी पार्टी कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे और कहा कि, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में मजबूती के साथ संगठन उभरकर आयेगा और उन्होंने उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार/धन्यवाद व्यक्त किया।
 इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया के साथ अजय सिंह चौधरी, ठाकुर राजाराम, तेजपाल डागर, अरविंद भारद्वाज, कुलदीप तेवतिया, अमर नरवत, हाजी करामत अली, बेगराज नागर, हातम अधाना, अनिल खुंटेला, विकास चंदीला, अमर सिंह दलाल, अमर सिंह, हरिराम किराड़, नंदराम पाहिल, रतनलाल, सीमा सितोरिया, रवि शर्मा, रविंद्र पराशर, संदीप कपासिया, बल्ली ठाकुर, गगन अरोड़ा, गजेंद्र भडाना, अनिल किराड़, रिंकल भाटिया, विशाल भाटिया, असगर सरपंच, गुलाब रावत, सूरत चौहान, सुनील शास्त्री, हरमीत कौर, कृष्ण कपासिया, लोकेंदर, संदीप पुरुषभान, नवीन सहगल, गीतांजलि अहलावत, कुनाल वर्मा, अरविंद शर्मा, अमर बजाज, वीरेंद्र सितोरिया, सरवन करहाना, जावेद अख़्तर, अयूब खान, देव कौशिक, रमजान खान, अब्दुल वहीद, नदीम व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Popular posts from this blog

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

वार्ड 13 से मनमोहन भाटिया (बब्बू) पार्षद उम्मीदवार पर खड़े हो सकते हैं

पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने किया मतदान।

फ़रीदाबाद की बालाजी कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर प्रवासी परिषद ने उठाया मुद्दा

रेनू भाटिया ही बनी रहेंगी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, भाटिया के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए बढ़ाया कार्यकाल

गद्दद्दीनशीन पूज्यनीय पीर जगननाथ जी के आर्शीवाद से सर्वोतम सेवा श्री शिव मंदिर संस्थान फाऊंडेशन एगेन्स्ट थैलासीमिया व उजाला मित्र ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन व फ्रंटियर ह्यूमिनिटी ग्रुप ने फरीदाबाद का 72वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया!

कोरोना की पर्ची पर काट दिया स्कूटी का चालान : फरीदाबाद में सामने आया अजब मामला।