हरियाण महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने विडियो काल पर करवाई माँ की बच्चों सें बात।
AMAR TIMES न्यूज से
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सेक्टर- 12 लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान एक मामला ऐसा आया जिसमें एक महिला ने बताया कि वह पति से अलग रह रही है। पति पिछले सात महीने से उसे बच्चों से बात भी नहीं करने दे रहा है। इस पर रेनू भाटिया ने अपने फोन से महिला के पति को वीडियो काल करके बच्चों से महिला की बात करवाई। खुद भी बच्चों से बात कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने महिला को उसके मामले को भी जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।
चेयरपर्सन ने 13 मामलों की सुनवाई की। कुछ मामलों की सुनवाई के लिए आगे का समय दिया गया है। वहीं कुछ मामलों को पुनः जांच के लिए पुलिस के पास भेजा। रेनू भाटिया ने बताया कि वे मामलों की पहले खुद पड़ताल करती हैं, फिर संबंधित जांच अधिकारियों से बात करती है। इसके बाद प्रार्थी को बुलाया जाता है।अलग-अलग तरह के मामलों में संबंधित अधिकारियों से राय लेकर ही निपटारा किया जाता है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की अगर उनके पास महिला से संबंधित कोई शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें।