तीज पार्टी में सावन के गीतों पर झूम उठी अनू मीनू क्लब की महिलाएं।
AMAR TIMES न्यूज से
धीरज घई की रिपोर्ट
अनू मीनू क्लब की महिलाओं ने तीज पर्व की पार्टी का आयोजन किया। अनू मीनू क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम को नाम दिया गया था सावण जी सिक्क। यानि सावन का स्नेह। मेहंदी रचे हाथों से महिलाओं ने गीत पेश किए। डीजे से निकलते गीतों पर नृत्य पेश किया। ओपन फार आल सेशन के दौरान महिलाएं सावन के गीतों पर झूम उठीं। रैंप वाक, भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत फैशन शो भी हुआ। विभिन्न् खेल स्पधाएं हुईं। इसमें अव्वल महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस मौके कार्यक्रम की आयोजक अनुराधा भाटिया और मीनू भाटिया ने कहा कि तीज पर्व हमारी संस्कृति का हिस्सा है। त्यौहार से पहले समाज की महिलाओं ने मिलजुल कर माहौल को उत्सवी बना दिया।
आशा भाटिया ने बताया कार्यक्रम के दौरान सदस्यों द्वारा पंजाबी सभ्याचार को दर्शाते हुए पंजाबी गाने, गिद्दा, टप्पे एवं जागो की प्रस्तुति देते हुए आए हुए मेहमानों का मन मोह लिया एवं मेहमानों को भी नाचने के लिए मजबूर कर दिया!