देशवासियो ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व।

AMAR TIMES न्यूज से
अनुज नागपाल की रिपोर्ट
आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व है. बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सालभर इस त्योहार का इंतजार करती हैं. यह पवित्र त्योहार सावन शुक्ल की पूर्णिमा को मनाया जाता है. जो लोग भद्रा काल के डर से 30 अगस्त को रक्षाबंधन नहीं मना सके, वो आज त्योहार मना सकते हैं.
रेनूका भाटिया ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. राजसूय यज्ञ के समय भगवान कृष्ण को द्रौपदी ने रक्षा सूत्र के रूप में अपने आंचल का टुकड़ा बांधा था. तभी से बहनों द्वारा भाई को राखी बांधने की परंपरा चली आ रही है.

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।