दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : रेनू भाटिया

AMAR TIMES न्यूज से
आशा की रिपोर्ट
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू भाटिया ने आज बुधवार दोपहर बाद बल्लभगढ़ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती गांव मंझावली के पीड़ित किसान परिवार की से मुलाकात की। इस दाैरान उन्हाेंने मंझावली में किसान परिवार के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार काे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस केस के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियो को पीड़ित परिवार की सुरक्षा मुहैया कराने को कहा और साथ ही प्रशासन द्वारा फ्री आफ कास्ट पीड़ित परिवार का ईलाज करने को कहा गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस घटना को अपने संज्ञान में ले लिया है। इसके चलते केस में लापरवाही होने की कतई गुंजाइश नहीं है और मुकदमे की सुनवाई जल्द से जल्द कराकर आरोपितों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
उन्होंने कहाकि सभ्य समाज में ऐसी घटना बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर गांव का कोई व्यक्ति छोटी बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है, तो उसको गांव से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार की बच्चियों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगी। परिवार के लिए जो न्यायिक मदद होगी महिला आयोग द्वारा वो बिल्कुल की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग पीड़ित परिवार को उचित न्याय जल्द से जल्द दिलवाएगा।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।