धनतेरस पर 400 साल बाद बनने जा रहा है ये शुभ योग , इन राशि वालों के अच्छे दिन होंगे शुरु ।

AMAR TIMES न्यूज़ से
आशा की रिपोर्ट 
इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन कुबेर देवता जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन कुबेर देवता जी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। वैसे तो माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान कुबेर जी की पूजा करने से कभी भी धन की कमी नहीं आती। अगर धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की विधि विधान से पूजा की जाए तो घर में खुशहाली, बिजनेस में बढ़ोतरी और यश प्राप्ति होती है। क्या आप जानते है कि इस बारे धनतेरस पर 400 साल बाद शुभ योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशि वालों को बेहद लाभ मिलेगा।

इस बार दिवाली से पहले यानी धनतेरस पर पुष्य नक्षत्र का योग बनने जा रहा है। दरअसल, दिवाली 12 नवंबर की है और धनतेरस 10 नवंबर की है। पुष्य नक्षत्र सुबह 07 बजकर 57 मिनट से है और यह सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक है। साथ ही शनि पुष्य योग धनतेरस वाले दिन सुबह 7:57 मिनट से लेकर रात तक है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर 400 साल बाद बनने जा रहे इस शुभ योग में किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। रवि पुष्य योग सुबह 10:29 मिनट से लेकर पूरे दिन रहेगा। साथ ही अष्ट महायोग में हर्ष, सरल, शंख, लक्ष्मी, शश, साध्य, मित्र और गजकेसरी भी बनेंगे जो बेहद शुभ माने जा रहे हैं।

वृषभ
धनतेरस पर बनने जा रहे इस शुभ योग से वृषभ वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। जीवन में धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में खुशियों का संचार होगा।

कर्क
धनतेरस पर बने शुभ संयोग से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। रुकी हुई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए ये समय सबसे अच्छा साबित होगा। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या
धनतेरस पर बनने जा रहे शुभ संयोग से कन्या वालों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। करियर कारोबार में तरक्की हासिल होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि पाएंगे।

मकर
मकर राशि के लोगों को धनतेरस पर धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। परिवार में समृद्धि बढ़ेगी। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए उन्नति के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से बड़ी मात्रा में पैसा मिल सकता है।

Popular posts from this blog

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

वार्ड 13 से मनमोहन भाटिया (बब्बू) पार्षद उम्मीदवार पर खड़े हो सकते हैं

पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने किया मतदान।

फ़रीदाबाद की बालाजी कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर प्रवासी परिषद ने उठाया मुद्दा

रेनू भाटिया ही बनी रहेंगी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, भाटिया के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए बढ़ाया कार्यकाल

गद्दद्दीनशीन पूज्यनीय पीर जगननाथ जी के आर्शीवाद से सर्वोतम सेवा श्री शिव मंदिर संस्थान फाऊंडेशन एगेन्स्ट थैलासीमिया व उजाला मित्र ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन व फ्रंटियर ह्यूमिनिटी ग्रुप ने फरीदाबाद का 72वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया!

कोरोना की पर्ची पर काट दिया स्कूटी का चालान : फरीदाबाद में सामने आया अजब मामला।