हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ में उपलक्ष्य में दो दिवसीय समागम का हुआ आगाज
AMAR TIMES न्यूज से
हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ में उपलक्ष्य में दो दिवसीय समागम का वीरवार को आगाज हो गया है। सूरजकुंड के राजहंस होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेखा शर्मा ने किया। प्रथम सैशन में महिला सशक्तिकरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कैसे करें महिलाएं रहा।
हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग (एचएससीडब्ल्यू) अपने 25वें स्थापना दिवस पर आज वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन “एशियन कंट्रीज समिट” – दुर्गा एम्पावरिंग वूमेन नामक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन शुरू किया गया है।