संजीव ग्रोवर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज वोहरा को बधाई दी।
AMAR TIMES न्यूज से
आशा की रिपोर्ट
संजीव ग्रोवर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज वोहरा को बधाई देते हुए बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी की नई टीम को काफी अहम माना जा रहा है। इस सूची में अधिकतर नाम नए हैं, लेकिन फरीदाबाद से राज वोहरा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। ग्रोवर ने आगे बताया कि भाजपा कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करती है। संगठन सर्वोपरि है और वोहरा जी संगठन के कामकाज को निर्बाध गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मोदी और मनोहर की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में बड़ी जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने रिकार्ड को और बेहतर बनाएगी। इसके साथ बन्नुवाल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया, संजय अरोड़ा ने भी राज वोहरा को बधाई दी।