फरीदाबाद शहर के मौजिज लोगो ने राज वोहरा को जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी।
AMAR TIMES न्यूज से
आशा की रिपोर्ट
राज वोहरा को फरीदाबाद भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के मौजिज लोगो ने बधाई दी। बधाई देने वालों में समाजसेवी बब्बू खत्री ने कहा कि राज वोहरा एक कर्मठ एवं पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता है। राज वोहरा के नए जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी फरीदाबाद में और तेजी के साथ मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है वह स्वागत के योग्य है।
वही कृष्ण अदलख्खा (प्रधान,सेन्ट्रल मार्किट न:1,)(संस्थापक,लोरिया फाऊंडेशन प्रगतिशील) ने कहा है कि राज वोहरा को जिलाध्यक्ष बनाने पर पार्टी को इसका फायदा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिलेगा।