फ़रीदाबाद की बालाजी कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर प्रवासी परिषद ने उठाया मुद्दा

AMAR TIMES न्यूज से
आशा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद की बालाजी कॉलोनी पार्ट 1 में जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रवासी परिषद के कार्यालय प्रभारी भाई प्रमोद दास जी ने आज मीडिया के सामने इस समस्या को उठाया और कहा कि कॉलोनी में जलभराव की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
इस मुद्दे पर प्रवासी परिषद के अन्य साथियों ने भी अपनी राय व्यक्त की। भाई बंटी जी, भाई अरविन्द जी और महिला साथियों ने कहा कि कॉलोनी में काम करवाने के तर्ज़ पर वोट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है और वे इसके लिए सरकार से मांग करेंगे।
इस समस्या के समाधान के लिए प्रवासी परिषद ने जल्द ही एक बैठक आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें सरकारी अधिकारियों और स्थानीय नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक