पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने किया मतदान।
AMAR TIMES न्यूज से
आशा की रिपोर्ट
लोकतंत्र के महापर्व में हरियाणा के पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया अपने मत का प्रयोग करने के उपरांत बाहर आते हुए। उन्होंने बताया कि उनका वोट बडखल क्षेत्र के विकास और मजबूत सरकार के निर्माण में दिया गया है। संजय भाटिया ने मतदाताओं से अपील की कि उन्हें भी मतदान रुपी यज्ञ में अपने वोट की आहुति जरूर डालनी चाहिए।