प्रदुषण कन्ट्रोल के लिए पानी का छिड़काव किया जाए : अरुण राज जुनेजा

AMAR TIMES न्यूज से
संदीप भाटिया की रिपोर्ट
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अरूण राज जुनेजा ने शहर में लगातार बड रहे प्रदूषण पर चिन्ता व्यक्त करते हुए फरीदाबाद के जिला उपायुक्त श्री जितेन्द्र कुमार यादव तथा नगर निगम आयुक्त श्री यशपाल यादव से आग्रह  किया है कि सड़क किनारे लगे पेड़ों पर पानी का छिड़काव करवाने की अविलम्ब व्यवस्था की जाए।
आपने कहा कि पेड़ों पर पानी का छिड़काव करके प्रदुषित वातावरण में निसंदेह सुधार किया जा सकता है।
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रदुषण को कन्ट्रोल करने के लिए प्रशासन को स्वयंसेवकों की आवश्कता पडती है तो इसके लिए हम लोग स्थानीय प्रशासन को हर प्रकार से सहयोग करने के लिए तैयार है तथा यकीन जताया कि शहर की अन्य एनजीओ भी मामले की गम्भीरता को समझते हुए प्रशासन को यथासंभव सहयोग के लिए आगे आयेगी।
श्री जुनेजा ने प्रदुषण के विरुध्द लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।