डाॅ भावना पावर योगा स्लिमिंग सेंटर ने मनाया योग दिवस।
AMAR TIMES न्यूज से
आशा की रिपोर्ट
डाॅ भावना पावर योगा स्लिमिंग सेंटर ने फ़रीदाबाद के लायंस क्लब मे योग दिवस मनाया। इस योगा दिवस पर 50 से ज्यादा महिलाओ ने भाग लिया। इस सेंटर के आयोजक डाॅ भावना शर्मा ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से योगा सीखा रही है लेकिन आज हम सभी विशेषकर यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। हर साल 21 जून को पूरा देश ही नहीं दुनिया में भी कई जगहों पर International Yoga Day मनाया जाता है। 2014 में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव दिया था। United Nations ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और दुनियाभर में 21st June को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया। 21 जून 2015 को पहली बार पूरे विश्व में योग का उत्सव मनाया गया।
अब बात आती है कि हम योग दिवस क्यों मनाते हैं? अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, योग के लाभ और हजारों तरह के योग के फायदे (Benefits of Yoga) से लोगों को रूबरू कराना है। दुनिया को योग के प्रति जागरूक करना है। साथ ही साथ वैश्विक पटल पर भारत की ये धरोहर पहुंचाना है।
इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि फोर्टिस अस्पताल की गयनेकॉलोजिस्ट डा नीति कोतिस
ने बताया कि आजकल महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में कुछ योगासन हैं जो कंसीव करने में मदद करते हैं।महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। आजकल महिलाएं बेबी प्लानिंग के बाद चाहकर भी कंसीव नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। प्रजनन क्षमता में सुधार और गर्भधारण के लिए योगा फायदेमंद साबित होता है। योगा के कई आसन ऐसे हैं जो कंसीव करने में मदद करते हैं और एग्स की क्वालिटी इंप्रूव करते हैं। हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए ओवरी की हेल्थ भी अच्छी होनी चाहिए।
इस सेंटर मे योगा करने आई अनुराधा भाटिया ने बताया कि योग का मतलब क्या है? "योग" शब्द संस्कृत शब्द "युज" से लिया गया है, जिसका अर्थ है "एकसाथ होना।" यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक तरीका है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है।