आजादी अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण श्रीमती रेणु भाटिया ने किया ध्वजारोहण

AMAR TIMES न्यूज से
आशा की रिपोर्ट
आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर, श्रीमती रेणु भाटिया, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, हरियाणा ने पी. एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल), बावल के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार नायब तहसीलदार, वावल और श्री सज्जन कुमार यादव तहसीलदार, वावल भी उपस्थित थे।
श्रीमती रेणु भाटिया ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता और अखंडता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए वीरों को याद करने का दिन है। हमें उनकी कुर्बानियों को याद रखना चाहिए और देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए।"
इसके बाद, श्रीमती रेणु भाटिया ने महिला सशक्तिकरण पर कहा, "महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।"
विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति गीत और नृत्य शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।