भाई-बहन ने पूरे देश में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, "कैलाश गुगलानी ने बड़ी वाली राखी बंधवाई और बचपन को याद किया"

AMAR TIMES न्यूज से
प्राची की रिपोर्ट
भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह के बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, फिर उपहारों और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। और उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर लोगों ने अपने भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताया और भाई-बहन के रिश्तों की खुशियों का जश्न मनाया। 
समाजसेवी कैलाश गुगलानी ने रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी वाली राखी बंधवाई और अपने बचपन की यादों को ताजा किया और बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. राजसूय यज्ञ के समय भगवान कृष्ण को द्रौपदी ने रक्षा सूत्र के रूप में अपने आंचल का टुकड़ा बांधा था. तभी से बहनों द्वारा भाई को राखी बांधने की परंपरा चली आ रही है.
आगे उन्होने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह के बंधन को मजबूत करता है, जिससे उनका रिश्ता और भी गहरा होता है।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

रेनू भाटिया ही बनी रहेंगी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, भाटिया के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए बढ़ाया कार्यकाल

गद्दद्दीनशीन पूज्यनीय पीर जगननाथ जी के आर्शीवाद से सर्वोतम सेवा श्री शिव मंदिर संस्थान फाऊंडेशन एगेन्स्ट थैलासीमिया व उजाला मित्र ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने किया मतदान।

वार्ड 13 से मनमोहन भाटिया (बब्बू) पार्षद उम्मीदवार पर खड़े हो सकते हैं

सेंट पीटर्स स्कूल ने मनाया 31 वॉ अनुनाद उन्नति की गूंज वार्षिकोत्सव

फ़रीदाबाद की बालाजी कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर प्रवासी परिषद ने उठाया मुद्दा

फरीदाबाद के बच्चों ने फुटबॉल में फरीदाबाद का नाम चमकाया