महेन्द्र सिंह ने फरीदाबाद पुलिस थाना कोतवाली नः-1 मे एसएचओ का पदभार संभाला।

AMAR TIMES न्यूज़ से 
संदीप भाटिया की रिपोर्ट 

पुलिस थाना कोतवाली नः-1 में सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह  ने  SHO के रूप में पदभार संभाल लिया है। SHO के  पदभार संभालते ही सेंट्रल मार्किट पुरानी सब्जी मंडी मार्किट नः1 फरीदाबाद की एसोसिएशन ने उन्हें गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया । 
पदभार संभालने के बाद महेन्द्र सिंह ने एसोसिएशन  से बातचीत में कहा की शहरवासियों की सुरक्षा एवं पुलिस के प्रति लोगो में सहयोग की भावना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा की शरारती एवम असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी, ताकि शहरवासी बिना किसी भय रह सकें। उन्होंने कहा की अगर किसी भी शहरवासी को कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो वह इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे, तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगा सकेंगे।
S.H.O महेन्द्र सिंह ने बताया कि कमीशनर साहब  के निर्देशानुसार  दिल्ली की तरह  फरीदाबाद मे  बीट सिस्टम चालू किया जा रहा है। सभी चौकी इंचार्ज  एक -दो दिन मे इसकी लिस्ट कमीशनर साहब को  दे देगे।
यह शहरवासियो की  सुरक्षा  के लिए बहुत बडा कदम है
इस मौके पर सेंट्रल मार्किट पुरानी सब्जी मंडी मार्किट नः 1 फरीदाबाद की एसोसिएशन के प्रधान श्री कृष्ण अदलख्खा,जनरल सैकेटरी श्री अवतार सिंह गुलाटी,कोषाध्यक्ष श्री तेजपाल सांकला,श्री विपिन भाटिया,श्री सुरेन्द्र,श्री सतपाल भाटिया,श्री संजीव,श्री धर्मवीर खंडेलवाल मौजूद थे।







Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।