15 से 18 वर्ष के किशोरों ने श्री सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में उत्साह के साथ लगवाई कोरोना वैक्सीन 

AMAR TIMES न्यूज से
संदीप भाटिया की रिपोर्ट
एन. आई. टी - 1 बी- ब्लॉक  में स्थित श्री सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल  के प्रांगण में कोविड-19 से बचाव के लिए 15-18 वर्ष बच्चों के टीकाकरण की पहली  डोज का आयोजन मंदिर के प्रधान अशोक अरोड़ा जी पूर्व महापौर एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा किया गया जिसमें ई एस आई डी-4 के डॉक्टर श्री राजेश चौहान तथा उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की गयी !  स्कूल के विद्यार्थियों के साथ इस क्षेत्र के अन्य किशोरों ने भी सामाजिक दूरी की पालना करते हुए  को-वैक्सीन  की पहली डोज लेकर इस अवसर लाभ उठाया।  इस मौके पर पूर्व मेयर एव प्रधान श्री अशोक अरोड़ा जी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए स्वस्थ रहने एवं टीकाकरण का महत्व समझाने का  प्रयास किया !  इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुषमा विरमानी और उनके सहयोगी स्टाफ ने टीकाकरण के लिये आई हुई समस्त टीम का गुलदस्ता देकर हार्दिक धन्यवाद किया इस कैंप का लाभ 143 बच्चों ने लिया।

Popular posts from this blog

दिल्ली बॉडीबिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सरदार शक्ति सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

शैलेंदर सिंह मोंटी प्रेजेंट्स मोंटी क्लासिक 2024 में शक्ति सिंह ने हासिल किया 5वां रैंक

फरीदाबाद के रॉयल शक्ति जिम के मालिक शक्ति सिंह ने पंजाब मे जस्ट सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित हरि सिंह नलवा क्लासिक पुरुष बॉडी बिल्डिंग और फिजिक इवेंट में जलवा दिखाया।